बगहा, मार्च 8 -- चनपटिया। सरकार के समक्ष नगर पंचायत चनपटिया के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने से नगर की छवि धूमिल हुई है या नहीं, यह तय करने वाली नगर और विधानसभा की जनता है। नपं के द्वारा छवि धूमिल करने वाली विषय को सामान्य बोर्ड की बैठक के प्रमुख एजेंडों में शामिल करना विधायक के विशेषाधिकार के हनन का मामला है। ईओ ने गैर जिम्मेदाराना चिट्ठी पर अपना हस्ताक्षर किया है। मैं चुप नहीं रहूंगा, गड़बड़िया भी नहीं होने दूंगा। नपं ने रॉंग नंबर डायल कर दिया है। उक्त बातें चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन ने शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा। विधायक के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी नपं कार्यालय में मौजूद थे। इस दौरान समर्थकों ने नपं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। विधायक श्री रंजन ने सभागार में हिंदुस्तान अखबार म...