लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- कस्बे में सड़क किनारे तक सामान और बोर्ड आदि रखकर किए गए अतिक्रमण को हटाने सोमवार को नगर पंचायत समेत पुलिस का अमला पहुंचा। नगर पंचायत से कई बार दुकानदारों को दुकानों और सड़क के बीच बने नाले के पार कोई सामान न रखने की ताकीद की जा चुकी है। इसके बावजूद नाले के पार रखे सामान और दुकानों के बोर्ड आदि को टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली में लदवा लिया। इसे लेकर काफी देर तक दुकानदारों और टीम के लोगों के बीच कहासुनी होती रही। अतिक्रमण किए छह दुकानदारों पर नगर पंचायत ने जुर्माना लगाकर सामान वापस कर दिया। सोमवार को ईओ दिनेश शुक्ल की अगुआई में इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश तिवारी समेत तमाम पुलिसवालों की टीम के साथ चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में ट्रैक्टर-ट्राली लेकर निकले नगर पंचायत के कर्मचारियों ने दुकान और सड़क के बीच बने नाले के पार रखे दुकानों ...