रुडकी, जून 3 -- भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत देने के लिए नगर पंचायत झबरेड़ा ने सराहनीय पहल करते हुए कस्बे में ठंडे पेयजल की व्यवस्था की है। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने अमर जवान चौक स्थित मुख्य बाजार के पास शुद्ध एवं शीतल पेयजल से भरे टैंकर की व्यवस्था कराई है। इस व्यवस्था से बाजार आने वाले ग्रामीणों, राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को गर्मी में आसानी से ठंडा पानी उपलब्ध हो रहा है। पहले लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था, लेकिन अब मुख्य मार्ग पर टैंकर लगाए जाने से उनकी परेशानी काफी हद तक कम हो गई है। यह भी पढ़ें- अमरौधा की टंडन बाजार में नगर पंचायत ने लगवाया वाटर कूलर अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा स्टील का आधुनिक वाटर...