बलिया, अप्रैल 5 -- सिकंदरपुर। स्थानीय कस्बा में अतिक्रमण की समस्या दिनो दिन गंभीर होती जा रही है, जिससे लोगों को आवागमन में बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में नगरवासियों ने नगर पंचायत से नगर के हॉस्पिटल रोड से लेकर रेलवे स्टेशन तक तथा बस स्टेशन चौराहे से जलपा चौक, सुनार गली होते हुए अस्पताल तक फैले अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि सड़कों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों के कारण यातायात बाधित हो रहा है और अक्सर जाम का झाम लोगों को परेशान कर रहा है। नगरवासियों ने नपं से केवल अतिक्रमण हटाने के साथ ही अस्पताल जाने वाली सड़क पर प्रकाश आदि की व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की है। लोगों ने नगर की सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई है। बाजार से लेकर स्टेशन तक डिवाइडर के किनारे खड़ी रहने वाली गाड़ियों को लेकर भी ...