लातेहार, अप्रैल 1 -- लातेहार,प्रतिनिधि। उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को ले कर नगर पंचायत, लातेहार के द्वारा अवैध अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर बुधवार को नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के नेतृत्‍व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान धर्मपुर चौक से परिषदन भवन तक सड़कों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लगाने वाले ठेला, खोमचा व सब्‍जी बेचने वालों को वहां से हटाया गया। इसके अलावा पोस्‍ट आफिस व धर्मपुर मार्कट कांप्‍लेक्‍स के पास भी यह अभियान चलाया गया। शहर के समाहरणालय मोड़ के पास सड़कों पर अवैध रूप से खड़े किये गये टेंपो व चार पहिया वाहन चालकों को सख्‍त चेतनावी दी गयी और उनसे जुर्माना वसूला गया। वाहनों के नंबर नोट किये गये और कहा गया कि अग...