शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- नगर पंचायत निगोही में खेल मैदान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में ठन गई। जिस जमीन पर स्टेडियम बनना है। उस जमीन पर दोनो पक्ष अपना हक जता रहे है। चैयरमेन मनोज कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता कर सत्तापक्ष पक्ष पर विकास कार्य में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत निगोही के हमजापुर में गाटा संख्या 252 सरकारी भूमि है। 1999 में तत्कालीन प्रधान ने इस जमीन का पट्टा सर्व हितैशी इण्टर कालेज हमजापुर के खेल मैदान के नाम पर कर दिया। तब से अब तक कालेज के नाम यह पट्टा चला आ रहा है। इधर निगोही के युवा काफी समय से स्टेडियम की मांग कर रहे थे। कहीं जगह न मिलने पर नगर पंचायत ने आकांक्षी नगर योजना अंतर्गत यहां मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया। खेल मैदान मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। इसलिए नगर विकास विभाग ने निर्माण...