बस्ती, मई 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पंचायत नगर के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने महर्षि वशिष्ठ की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया। इस समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने 15 करोड़ रुपए की 79 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने पीएम आवास के 312 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाणपत्र प्रदान कर उत्कृट कार्य करने वाले आधा दर्जन कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया। श्रीमती कहा कि नगर को देश का मॉडल नगर पंचायत बनाना मेरा दृढ़ संकल्प है। सभी पंद्रह वार्डों में भेदभाव रहित गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

आवश्यक सेवाएं उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष, साप्ताहिक जनता दर्शन, ज...