बांका, दिसम्बर 14 -- बौंसी। निज संवाददाता नगर पंचायत द्वारा राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से सड़क किनारे विज्ञापन बोर्ड लगाए जा रहे हैं, लेकिन नियमों की अनदेखी को लेकर बाजार वासियों में नाराज़गी है। मुख्य सड़कों व चौराहों पर बिना पर्याप्त दूरी और सुरक्षा मानकों के बोर्ड लगाए जाने से यातायात बाधित होने और दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों व मुख्य पार्षद की पूर्व प्रत्याशी पूजा अग्रवाल ने बताया कि कई जगह सड़क संकरी है। थाना मोड़ काली मंदिर के पास गांधी चौक पर सड़क से मात्र एक फीट बोर्ड लगाने की तैयारी की जा रही है, जो गलत है। प्रस्तावित नेशनल हाईवे के किनारे बोर्ड लगाने से सरकारी राजस्व को भी नुकसान होने की बात कही गई। वहीं कई अन्य लोगों ने बताया कि सड़क से सटाकर ही बोर्ड गाड़ी जा रहे हैं जिससे अतिक्रमण होने की संभावना बढ़ रही है।...