शामली, अप्रैल 14 -- नगर पंचायत थानाभवन कार्यालय में 13 अप्रैल 2026 को अध्यक्ष मुसयदा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा द्वारा किया गया। बैठक में नगर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 41.53 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। इस बजट में आय 41.53 करोड़ रुपये तथा व्यय 41.46 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। बजट में सड़क निर्माण, जलापूर्ति, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।बैठक में टैक्स प्रणाली को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें सभासदों अतुल गोयल, विपिन गर्ग व निरज गोयल द्वारा सुझाव दिए गए। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत बोर्ड बैठक में स्वकर प्रणाली को लेकर हंगामा ...