लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बलरामपुर के तुलसीपुर नगर पंचायत की चेयरमैन कहकशां फिरोज ने अपने और परिवार के लिए विशेष सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जेल से छूटे हत्यारोपी व पूर्व सांसद रिजवान जहीर व उनके करीबियों से परिजनों की जान को खतरा है। गुरुवार को हजरतगंज में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि पूर्व सांसद ने कोर्ट में गलत तथ्य और साक्ष्य प्रस्तुत कर जमानत कराई है। कहकशां गुरुवार दोपहर अपने देवर व प्रतिनिधि अफरोज अहमद रिंकू ‌और बेटे अदनान फिरोज के साथ लखनऊ पहुंची। हजरतगंज के एक निजी बैक्वेंट हाल में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उनके पति व पूर्व चेयरमैन फिरोज उर्फ पप्पू की चार जनवरी 2022 को हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में पूर्व सांसद रिजवान जहीर उनके दामाज रमीज नेमत समेत छह लोग जेल गए थे। इस मामले मे...