रांची, फरवरी 7 -- खूंटी, संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को चुनाव मैदान में बचे सभी प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया। चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क और प्रचार अभियान तेज कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरी पारदर्शिता के साथ यह प्रक्रिया संपन्न कराई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मुकाबले में शामिल तीनों प्रत्याशियों को उनके-अपने चुनाव चिन्ह प्रदान किए गए हैं। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मनोनीत बोदरा को एयर कंडीशनर, भाजपा समर्थित प्रत्याशी रानी टूटी को छड़ी तथा झामुमो समर्थित प्रत्याशी सोनम बागे को चूड़ियां चुनाव चिन्ह के रूप में आवंटित किया गया है। चुनाव चिन्ह मिलते ही अध्यक्ष पद के तीनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जोर-शोर से प्रचार में जुट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.