लातेहार, फरवरी 17 -- मनीष उपाध्याय लातेहार संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव भले ही आधिकारिक रूप से गैर दलीय आधार पर हो रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत में यह चुनाव पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। नगर पंचायत क्षेत्र लातेहार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां वर्तमान में प्रकाश राम विधायक हैं। वहीं पूर्व में इसी क्षेत्र से बैद्यनाथ राम विधायक के साथ-साथ मंत्री भी रह चुके हैं। ऐसे में स्थानीय निकाय का यह चुनाव अब दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा से जुड़ गया है। हालांकि चुनाव गैर दलीय है, परंतु लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर उम्मीदवारों को समर्थन दें दिया है। भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी के रूप में महेश सिंह मैदान में हैं, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा खेमे से बिलासी टोपनो को मजबूत समर्थन मिल रहा है। चुनावी समीकरणों को देखें...