जहानाबाद, जनवरी 8 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी नगर पंचायत कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को 50 असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर एडीएसओ पूनम कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी अनु राय, स्वच्छता पदाधिकारी सिमरन कुमारी ने नगर पंचायत क्षेत्र के बुजुर्ग, असहाय, एवं विधवा महिलाओं को कंबल देकर ठंडी के मौसम में गर्मी का अहसास कराया। इस सिलसिले में एडीएसओ पूनम कुमारी ने बताइ कि समाज में रह रहे गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग व्यक्तियों का ख्याल रखने का हम सब का दायित्व है और इसी दायित्व को पूरा करने को लेकर सरकार इस ठंढी के मौसम में कंबल देकर उन्हें ठंड से बचाव के लिए नगर पंचायत के माध्यम से कंबल का वितरण कराया है। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में असहाय बुजुर्ग लोगों के साथ-साथ कई वार्ड पार्षद भी मौजूद थे। फोटो- 08 जनवरी जेहाना- 06 कैप्शन- घ...