काशीपुर, जून 7 -- काशीपुर, संवाददाता। नगर पंचायत गढ़ीनेगी चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया। शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अब सोमवार को प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर प्रचार करेंगे। नगर पंचायत गढ़ीनेगी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं सभासद पद पर 40 दावेदार मैदान में हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी/तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया 9 जून को मतदान के लिए सात पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जिसमें 2293 महिलाएं और 2378 पुरुष अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताया कि मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां सोमवार की सुबह आठ बजे से मंडी परिसर से रवाना होनी शुरू हो जाएंगी। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत गढ़ीनेगी के चुनाव प्रचार का शोर थमा 11 जून को मंडी ...