शाहजहांपुर, मार्च 18 -- खुटार। शासन ने नगर पंचायत में तीन सभासद नामित किए हैं।भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे मोहल्ला गांधीनगर निवासी स्वर्गीय सचिन मिश्र की पत्नी प्रिया मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहल्ला सरोजनीनगर निवासी राधेश्याम कठेरिया, कोट मोहल्ला से भाजपा से सभासद के प्रत्याशी रहे नितेश सिंह को शासन ने नगर पंचायत का सभासद नामित किया है। सभासद नामित होने वालों ने भाजपा नेतृत्व व शासन का आभार व्यक्त करते हुए शासन की मंशा के अनुसार कार्य करने की बात कही है। नव नामित सभासदों को भाजपा पदाधिकारियों ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...