नगर पंचायत के नामित सभासदों को दिलाई शपथ
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- बुढ़ाना। एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा ने नगर पंचायत में आयोजित समारोह में तीन नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हाल ही में नामित हुए रालोद कोटे से कुणाल पंवार और भाजपा कोटे से विनीत शर्मा व जोगेंद्र जाटव को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी नामित सदस्यों ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। नगर पंचायत के ईओ आलोक रंजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने नामित सभासदों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया और नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शपथ ग्रहण के बाद स्थानीय लोगों और समर्थकों ने नामित सभासदों को बधाई दी और उनसे नगर के विकास, स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई। समारोह में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.