गंगापार, अप्रैल 6 -- शासन द्वारा नामित नगर पंचायत भारतगंज के तीनों सदस्यों को सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मेजा एसडीएम सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में प्रदीप सोनी, अखिलेश केशरी व सुभाष कनौजिया शामिल रहे। तीनों नव-नामित सदस्य भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। इनके शपथ ग्रहण के साथ ही नगर पंचायत भारतगंज का बोर्ड अब पूर्ण रूप से 16 सदस्यों का गठित हो गया है। गौरतलब है कि नगर पंचायत में पहले से 13 निर्वाचित सभासद थे, जिनमें इन तीन नामित सदस्यों के जुड़ने से अब कुल सदस्यों की संख्या 16 हो गई है। इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बंटी कुमारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मांडा अशोक सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि आमिर टंकी, सभासद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.