लातेहार, मार्च 15 -- लातेहार,संवाददाता। नगर पंचायत लातेहार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण के उपरांत सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर डीसी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध...