छपरा, अप्रैल 10 -- मांझी। मांझी के सुघर छपरा में शुक्रवार को स्थानीय नगर पंचायत के नए कार्यालय भवन का उद्गाटन किया गया। नगर पंचायत की मुख्य पार्षद विजया देवी और उप मुख्य पार्षद नीतू सिंह ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर नए कार्यलय का विधिवत उद्घाटन किया। बताते चलें कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पुराने भवन को तोड़कर नए भवन बनाने की कवायद के बीच नगर पंचायत का कार्यालय सुघर छपरा के सामुदायिक भवन में अस्थायी तौर पर स्थानांतरित किया गया है। उद्घाटन समारोह में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा सिंह पहलवान, विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर ओझा, नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी रक्षा लोहिया और स्वच्छता पदाधिकारी सुमन कुमारी के अलावा नगर पँचायत के सभी वार्ड पार्षद व कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.