बलिया, अप्रैल 8 -- चितबड़ागांव। स्थानी नगर पंचायत के चेयरमैन अमरजीत सिंह के आवास में बुधवार की भोर में अज्ञाक कारणों से आग लग गयी। तड़के इसकी जानकारी होने पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान चेयरमैन तथा उनके परिवार के लोगों ने खिड़की से कूदकर जान बचायी। एनएच 31 पर स्थानीय तिराहा से कुछ दूरी पर पेट्रोल पम्प के सामने चेयरमैन अमरजीत सिंह ने करीब एक साल पहले मकान का निर्माण कराया है। वहां पर वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। रोज की तरह मंगलवार की रात भोजन करने के बाद सभी लोग सो गये। भोर में चेयरमैन की नजर किचन से निकलते धूआं और लपटों पर पड़ी तो वह पत्नी और दोनों बच्चों को खिड़की के रास्ते लेकर बाहर निकलने में कामयाब हुए। इसके बाद उन्होंने पड़ोस में रहने वाले भाई को आवाज देकर बुलाया। कुछ देर में ही लोगों की भीड़ जुट गयी तथा मामले...