अयोध्या, जनवरी 8 -- सोहावल। सोहावल तहसील क्षेत्र की नव सृजित नगर पंचायत खिरौनी में गरीबों का कोई पुरसा हाल नहीं है। कड़ाके की ठंड में गरीब तबके के लोग ठिठुर रहे है। लेकिन यहां दो वर्ष से कंबल का वितरण नहीं किया जा सका है। जिम्मेदार एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं और ठंड से नगर पंचायत निवासियों का हाल बेहाल है। उचितपुर, खिरौनी, साल्हेपुर निमैचा,सोहावल,कटरौली बिशनपुर सारा सहित आधा दर्जन ग्राम पंचायत को मिलाकर बनाई गई नगर पंचायत खिरौनी की जनता को मिलने वाली सुविधाओं का बुरा हाल है। पिछले साल टेंडर की प्रक्रिया संपन्न यहां के अधिकारी नहीं करा पाए और कंबल नहीं बंटा। तो इस बार भी कंबल का वितरण नहीं हो सका। पूछे जाने पर वरिष्ठ लिपिक कुलदीप पांडेय ने बताया कि कम्बल वितरण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द कंबल वितरण करवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.