आगरा, दिसम्बर 25 -- नगर पंचायत बिलराम के कर्मचारियों को सर्दी से बचाव के लिए बुधवार को गर्म ड्रेसों का वितरण किया गया। अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम मोहम्मद नसीर, चेयरमैन सुनीता गौतम उनके प्रतिनिधि विजयकांत गौतम ने नगर पंचायत के 55 कर्मचारियों को गर्म ड्रेस का वितरण किया। ड्रेस पाकर कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान भी देखी गई। पंप ऑपरेटर जगदीश सिंह, कार्यालय सहायक मोहम्मद सलीम, बच्चन मियां, लिपिक मोहम्मद अशरफ, सुपरवाइजर राहुल कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.