मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- मीरापुर। सहारनपुर मंडल के अपर मंडलायुक्त ने नगर पंचायत मीरापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मंडलायुक्त ने नगर पंचायत के अभिलेखों की गहनता से जांच की और अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। शनिवार को सहारनपुर मंडल के अपर मंडलायुक्त रमेश यादव दोपहर में नगर पंचायत मीरापुर पहुंचे। अपर मंडलायुक्त का काफिला देखकर नगर पंचायत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अपर मंडलायुक्त रमेश यादव ने निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के आय-व्यय अभिलेखों की जांच की। उन्होंने नगर पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों के विषय में जानकारी ली। अपर मंडलायुक्त ने नगर पंचायत कार्यालय के समस्त अभिलेखों की गहनता से जांच की तथा नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीलम पाण्डेय व अन्य कर्मचारियों से नगर पंचायत द्वारा अब तक कराए गए निर्माण कार्यों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.