जहानाबाद, मार्च 20 -- कुर्था, निज संवाददाता। नगर पंचायत कुर्था द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा को लेकर 24 मार्च को विशेष बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया गया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह बैठक 24 मार्च को नगर पंचायत कुर्था के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के बजट पर विस्तृत चर्चा के साथ-साथ बजट पारित करने पर विचार किया जाएगा। बैठक में क्षेत्र के सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, सभी वार्ड पार्षदों सहित नगर पंचायत के संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे। कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी संबंधितों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर बै...