अयोध्या, अप्रैल 17 -- कुमारगंज,संवाददाता। नगर पंचायत में शासन द्वारा नामित तीन नए सदस्यों अरुण गोस्वामी, अमरेंद्र मौर्य और अनित सिंह को उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने नगर पंचायत कार्यालय सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी रहे। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सभी नव-नामित सभासदों को एक नई जिम्मेदारी मिली है और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही जनप्रतिनिधियों का मुख्य दायित्व है। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण का समारोह का आयोजन वहीं भाजपा जिल...