प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- बाबागंज। नगर पंचायत हीरागंज के मां नायर नगर मोहल्ला निवासी पीयूष त्रिपाठी ने नगर के अधिशाषी अधिकारी के साथ ही राजस्व अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा। इसमें उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 जगापुर स्थित बंजर खाते की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर आवासीय मकान, गल्ला गोदाम, चारदीवारी का निर्माण कर लिया है। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई करने, नगर पंचायत की बंजर खाते की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाए जाने की मांग की है। तहसीलदार अलख शुक्ला ने राजस्व निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई करते हुए आख्या देने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...