नगर पंचायत की बैठक में विकास कार्यों पर बनी सहमति
जौनपुर, जून 5 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन की अध्यक्षता में सभासदों की बैठक हुई। बैठक में पेयजल, नगर की साफ-सफाई, नाला सफाई, प्रकाश व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कृपाशंकर नगर वार्ड के सभासद सुरेश जायसवाल ने नालों की सफाई कराने की मांग उठाई। वहीं डॉ. हस्सान ने सातों तलैया क्षेत्र में जल निकासी के लिए नाला खुदाई कराने तथा बरसात के मौसम को देखते हुए विशेष सफाई व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता बताई। सादीगंज वार्ड के सभासद दीपू ने भी क्षेत्रीय समस्याएं रखीं। इसके अलावा अन्य सभासदों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़ी समस्याओं को बैठक में रखा। नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल तथा अधिशासी अधिकारी विजय सिंह ने सभी समस्याओं को सुनते हुए उनके शीघ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.