शाहजहांपुर, जून 2 -- चेयरमैन की कार्यशैली से हक्का बक्का कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। आज सुबह ही चेयरमैन कार्यालय आ धमकीं। कार्यालय और सार्वजनिक शौचालय की साफ सफाई में कोताही मिलने पर कर्मियों को चेताया। कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की। वार्ड वार सफाई पर्यवेक्षकों से रिपोर्ट तलब की। अधिशासी अधिकारी से ज्वलंत जन समस्याओं पर विचार विमर्श किया। डा. पूजा कसाना नगर पंचायत की दूसरी महिला चेयरमैन हैं। 2023 तक पहली महिला चेयरमैन जमाल फात्मा बोर्ड बैठकों में उपस्थिति दर्ज कराने तक सीमित रही थीं। नवनिर्वाचित चेयरमैन ने कार्यभार संभालते ही काम काज में तेज़ी दिखाना शुरू कर दी है। कार्यभार संभालने के दूसरे दिन ही वह आज सुबह लगभग 11 बजे कार्यालय आ धमकीं। कार्यालय में साफ सफाई की कोताही मिलने पर चेयरमैन के तेवर तल्ख हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...