मेरठ, मई 12 -- नगर पंचायत लावड़ के दौराला मार्ग स्थित राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को नगरपंचायत लावड़ की टीम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2026-27 के अंतर्गत जागरुकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत टीम ने छात्राओं को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए जागरूक किया गया। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की आदत होनी चाहिए। प्रधानाचार्या कौशल रानी और नगर पंचायत के ब्रांड एम्बेसडर सुशील गुप्ता ने भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- नगर निगम ने स्वच्छ सर्वे के लिए लिया फीडबैक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...