जमुई, मार्च 26 -- जमुई, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। कांग्रेस का कभी गढ़ रहे सिकंदरा में नगर सरकार शायद कांग्रेस की जड़े मजबूत करने में लगी है। तभी तो कचरा उठाने वाले नगर पंचायत के वाहन के आगे कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह का कट बोर्ड लगा हुआ है। यूं कहें कि नगर सरकार कांग्रेस की प्रचार करने में जुटी हुई है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। अब उक्त ट्रैक्टर का फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगा है। कोई कार्यपालक पदाधिकारी के कांग्रेस प्रेम से जोड़कर देख रहा है तो कोई कार्यपालक पदाधिकारी को महागठबंधन का पक्षधर बता कर ट्रोल कर रहा है। हालांकि कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि ऐसा तो नहीं होना चाहिए। इस तरह का अगर कोई वीडियो और फोटो सामने आया है तो मैं इसे दिखवा लेता हूं। ऐसी गलती करने वाले के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.