अयोध्या, मार्च 6 -- बीकापुर,संवाददाता। नगर पंचायत परिसर में शुक्रवार को जन समस्याओं के निस्तारण के लिए खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पाण्डेय राना ने की। बैठक में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।अधिशासी अधिकारी अंजू यादव ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है,ऐसे में नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस संबंध में सभासदों से सुझाव भी मांगे गए। सभासदों ने क्षेत्र में खराब पड़े हैंडपंपों और वाटर कूलिंग मशीनों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग उठाई। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में गृहकर तथा टैक्सी स्टैंड वसूली को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं बैठक में आए लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.