फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 6 -- शमसाबाद, संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को हंगामा हो गया। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों से सभासदो की नोकझोंक हुयी । सभासदों का आरोप है कि कर्मचारियों का व्यवहार सही नहीं है। सभासद, अधिशासी अधिकारी से मिलने के लिए सभागार में बैठकर काफी देर इंतजार करते रहे। नगर पंचायत कार्यालय में कई सभासद अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान सभासद कार्यालय में खड़े रहे लेकिन किसी भी कर्मचारी ने सभासदों को बैठने तक के लिए नहीं कहा। इसी बात पर सभासद झल्ला गये और उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक हो गयी। कुछ देर के लिए हंगामी जैसी स्थिति बन गयी। मामला तूल पकड़ने पर सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव को दी गयी। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार का आरोप लगा सभासदों ने नपं गेट पर किया प्रदर्शन दीपक ने मौके पर पहुंचकर ...