मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- नगर पंचायत कांठ और उमरी कला के शासन द्वारा नामित सदस्यों को बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाई गई। उपजिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण कराई इसके बाद सभासदों और शुभचिंतकों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। तहसील सभागार में आज शासन द्वारा नामित किए गए नगर पंचायत कांठ के तीन नामित सदस्य प्रीति पत्नी देवराज सिंह जाटव जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा, मोहित चौहान पुत्र भूपाल सिंह और गौरव बिश्नोई पुत्र वीरेंद्र सिंह और उमरी कला नगर पंचायत के नामित सदस्य अनिल कुमार दिवाकर पुत्र चंद्रपाल सिंह, सतीश कुमार दिवाकर पुत्र ओमप्रकाश सिंह और लईक अहमद पुत्र बन्ने हसन को शपथ ग्रहण कराई गई। उपजिलाधिकारी संत दास पंवार ने पहले कांठ के नामित सदस्य और बाद में नगर पंचायत उमरी कला के नामित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्र...