शामली, जून 11 -- कांधला। एलम नगर पंचायत की भूमि पर चल रहे सरकारी निर्माण कार्य के दौरान एक कर्मचारी से मारपीट और गला घोंटने की कथित कोशिश के विरोध में सफाई कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया। कार्रवाई न होने से नाराज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। क्षेत्र के कस्बा एलम में नगर पंचायत की भूमि पर चल रहे सरकारी निर्माण कार्य के दौरान नगर पंचायत कर्मचारी के साथ मारपीट और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित सफाई कर्मचारी संघ ने नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया।

घटना का विवरण नगर पंचायत एलम में कार्यरत कर्मचारी प्रयास पंवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब 5:45 बजे...