गंगापार, मार्च 11 -- नगर पंचायत के कर्मचारी रहे विश्व देव के निधन पर गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में शोक सभा की गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छेदीलाल कोटार्य, लिपिक प्रियंका गौतम सहित अन्य कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्व देव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात उनका निधन हो गया, जिससे नगर पंचायत कर्मचारियों में शोक है। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने उनके सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...