शाहजहांपुर, मई 2 -- नगर पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल समद इन दिनों खासे चर्चा में हैं। हाथ में लाउड हेलर लेकर वह सुबह से देर शाम तक कस्बे के गली-मोहल्लों में घूम-घूमकर प्रचार कर रहे हैं। उनकी खनकती आवाज में गीत-रसिया गूंजते ही आसपास लोग जुटने लगते हैं। अब्दुल समद अकेले ही घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और नुक्कड़ों पर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। प्रचार के दौरान वह आरक्षित सीट पर बाहरी प्रभाव और कथित दबदबे को लेकर कटाक्ष करते हुए खुद को असली पिछड़ा वर्ग का उम्मीदवार बता रहे हैं।उन्होंने कहा कि कुछ प्रभावशाली लोग अपने प्रभाव से चुनाव प्रभावित करना चाहते हैं, लेकिन इस बार जनता जागरूक है और बहकावे में नहीं आएगी। उनका दावा है कि इस बार वास्तविक हकदार को ही अध्यक्ष चुना जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...