रुडकी, अप्रैल 4 -- ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू राणा ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में वापसी कर ली। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दोनों नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में 2023 जैसी गलती नहीं दोहराएगी। उन्होंने कहा कि खानपुर क्षेत्र को इस बार अपने बीच का विधायक मिलेगा। उन्होंने भाजपा को राष्ट्रवादी पार्टी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्थिति लगातार मजबूत हुई है और आज देश दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.