पीलीभीत, अप्रैल 19 -- कलीनगर। नगर पंचायत कलीनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष माया राजेश भारती ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को दिया है। इसमें कलीनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कराने की मांग की है। पत्र में अध्यक्ष माया देवी ने कहा कि कलीनगर एक आदर्श नगर पंचायत है, जहां तहसील मुख्यालय, उप जिला कार्यालय मौजूद है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के लिए भूमि प्रस्तावित हैं। इसके बावजूद नगर में चिकित्सा सुविधा का पूर्ण अभाव है। लगभग 30 हजार की आबादी वाले इस नगर के लोगों को इलाज के लिए करीब 12 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। कलीनगर में शीघ्र स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया है। साथ ही इसके लिए भूमि का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया है। पत्र पर नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.