गिरडीह, जनवरी 28 -- सरिया, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को सरिया मंडल धर्मशाला में भाजपा की रायशुमारी आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र राय, विधायक राज सिन्हा, नागेन्द्र महतो, पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा व ज़िप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव मुख्य रूप से शामिल रहे। बड़की सरैया नगर पंचायत के हो रही इस रायशुमारी में नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कुल 13 महिलाओं ने अपना बायोडाटा दिया। इनलोगों ने बारी बारी से रायशुमारी कमिटी के सामने इच्छा जताई। कमेटी के सदस्यों ने भी इन महिलाओं से अपने स्तर से परखने की कोशिश की। सदस्यों ने सभी को शुभकानाएं दी। कहा कि सभी लोगों की लिस्ट प्रदेश को भेजा जाएगा फिर रायशुमारी से किसी एक को पार्टी बाहर से समर्थन देगी। वहीं वार्ड के लिए 07 लोगों ने भी पार्टी समर्थन के ल...