मुरादाबाद, मार्च 22 -- नगर पंचायत अध्यक्ष ने ईद की नमाज शांतिपूर्वक वातावरण में संपन्न होने के बाद जिलाधिकारी मुरादाबाद एवं एसपी देहात से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी। ऊमरी कलां नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी उस्मान अली एवं उनके पुत्र सैय्यद मुअज्जम अली आंधी तूफान के बाद रात्रि में ही जाम में फंसे यात्रियों की सहायता ऊमरी कला मार्ग से पेड़ हटाने एवं क्षेत्र में जन सेवा में समर्पित रहे हैं। क्षेत्र के अधिकारियों ने भी जनहित के कार्य करने पर उनकी प्रशंसा की थी। उन्होंने ईद के मौके पर जिलाधिकारी मुरादाबाद अनुज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में ईद मिलन समारोह आयोजित कर प्रत्येक धर्म एवं जाति के लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और कवूल की। उन्होंने जरूरतमंदों क...