नगर पंचायत अध्यक्षा और उनके पति ने सपा समर्थकों पर लगाए साजिश के आरोप
शामली, जून 23 -- शामली। कस्बा एलम की नगर पंचायत की वर्तमान अध्यक्षा रीना पंवार व उनके पति एवं भाजपा नेता अश्वनी पंवार ने समाजवादी पार्टी से जुड़े कुछ लोगों पर उन्हें बेवजह बदनाम करने तथा उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर पंचायत चेयरमैन रीना पंवार और उनके पति अश्वनी पंवार ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर लगाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी से जुड़े कुछ लोग नगर पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों से बौखलाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश है और हाल ही में उनकी हत्या की साजिश भी रची जा रही है। उन्होंने दावा किया कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.