देहरादून, दिसम्बर 9 -- देहरादून। नगर निगम की ओर से मंगलवार को 27वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचते ही सबसे पहले स्वयंसहायता समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके बाद वार्डों में करवाए गए व प्रस्तावित विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास किया। साथ ही ई ऑफिस का शुभारंभ किया। इस दौरान मेयर सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त नमामी बंसल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक विनोद चमोली, पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...