बेगुसराय, जनवरी 29 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ई-रिक्शाचालक संघ (एक्टू) के बैनर तले नगर निगम और बिहार सरकार की नीतियों के खिलाफ गुरुवार को शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस माले कार्यालय कमलेश्वरी भवन बड़ी पोखर से निकला यह जुलूस कचहरी रोड, थाना चौक होते हुए हड़ताली चौक पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया। जुलूस में शामिल सैकड़ों ई-रिक्शाचालक नगर निगम और सरकार के खिलाफ गगनभेदी नारे लगा रहे थे। जुलूस का नेतृत्व संघ के संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए एक्टू के जिला प्रभारी चन्द्रदेव वर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार गरीब और मजदूरों को निशाना बनाकर अमीरों की चाकरी कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी-नीतीश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने के लिए ई-रिक्शाच...