गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता गोरखपुर नगर निगम के सभी जोनल सफाई निरीक्षकों को होली पर वेतन नहीं मिलेगा। जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने अक्तूबर 2025 में जोन एक से जोन पांच तक के जोनल सफाई निरीक्षकों से पांच बिन्दुओं पर सूचना मांगी थी। लेकिन किसी भी जोनल सफाई निरीक्षक ने सूचना नहीं दी। लिहाजा जोनल सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, राम विजय पाल, आनंद कुमार, श्रवण कुमार सोनकर और राजेंद्र कुमार का इस माह का वेतन रोक दिया गया है। हालांकि जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को राजेंद्र कुमार ने मांगी गई सूचना उपलब्ध करा दी है, लेखा-विभाग को उनका वेतन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...