गुड़गांव, मार्च 17 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना वार्षिक बजट तैयार कर लिया है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जॉन हॉल में निगम सदन की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 1918 करोड़ रुपये की आय और 1875 करोड़ रुपये के व्यय वाला बजट अनुमोदन के लिए मेयर की अध्यक्षता में पेश किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय सांसद और विधायक भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। नगर निगम ने इस बार आय के स्रोतों को अधिक पारदर्शी बनाने का प्रयास किया है। निगम को सबसे बड़ी आय स्टांप ड्यूटी से होने की उम्मीद है, जिसका लक्ष्य 500 करोड़ रुपये रखा गया है। शहर के विकास का मुख्य आधार संपत्तिकर से 325 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। बिजली कर से 40 करोड़ और विज्ञापनों से 100 करोड़ रुपये की आय का अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.