आगरा, मई 10 -- नगर निगम सदन की सामान्य बैठक सोमवार को मेयर हेमलता दिवाकर की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक का पार्षदों का लंबे समय से इंतजार था। बैठक में पार्षदों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही ट्रेड लाइसेंस शुल्क को लेकर भी सदन में कोई फैसला हो सकता है। बैठक के संबंध में रविवार को मेयर ने भाजपा के पार्षदों के साथ बैठक की। जिसमें बैठक की रणनीति तय की गई। हालांकि इस बैठक में भाजपा के पार्षदों के बीच भी तकरार की स्थिति पैदा हो गई थी। साफ है कि आज होने वाली बैठक में हंगामा हो सकता है। बैठक को लेकर पिछले कई दिन से सरगर्मी चल रही थी। यह भी पढ़ें- पीडीए बोर्ड का सदस्य बनने के लिए भाजपा में 16 दावेदार पहले तो नगर निगम के अधिकारियों के साथ इस बात पर मतभेद हो गया था कि इस बैठक 14वीं बैठक कहा जाए या 15वीं। दरअसल मेयर पिछली सदन की बैठक को इस ...