नगर निगम सदन की विशेष बैठक 22 मार्च को होगी
लखनऊ, मार्च 18 -- नगर निगम लखनऊ में पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 तथा मूल बजट वर्ष 2026-27 पर विचार-विमर्श के लिए सदन की एक विशेष बैठक प्रस्तवित की गई है। कार्यकारिणी की स्वीकृति मिलने पर यह बैठक 22 तारीख को 11 बजे नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में होगी। बैठक में नगर निगम के सभी पार्षद, संबंधित अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पुनरीक्षित बजट की समीक्षा की जाएगी तथा आगामी वित्तीय वर्ष के प्रस्तावित बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी, सड़क निर्माण एवं अन्य नागरिक सेवाओं के लिए बेहतर वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.