गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम सदन की बैठक 26 मई को महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संभावित है। नवागत नगर आयुक्त अजय जैन के पदभार ग्रहण करने के बाद होने वाली इस पहली बैठक को लेकर पार्षदों में खासा उत्साह है। बैठक में पहली बार मनोनीत 10 पार्षद भी जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाएंगे।नगर निगम प्रशासन ने सदन बैठक की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा के स्थानांतरण के बाद संसदीय विभाग की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को सौंपी गई है। नगर आयुक्त अजय जैन द्वारा जारी कार्यालय आदेश में लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह को सहायक प्रभारी अधिकारी नामित किया है। यह भी पढ़ें- नगर निगम में संसदीय विभाग की जिम्मेदारी प्रमोद कुमार को नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि विभागीय...