गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। नगर निगम सदन की बैठक गुरुवार को महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में होगी। गुरुवार दोपहर दो बजे से होने वाली इस बैठक में नगर निगम के मूल बजट 2026-27 पर चर्चा होगी। बैठक के एजेंडे के मुताबिक बैठक में 12 जनवरी को आयोजित 16वीं सदन बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। इसके साथ ही नगर निगम के मूल बजट वर्ष 2026-27 पर विचार-विमर्श होगा। बजट चर्चा को लेकर बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष की आय-व्यय योजनाओं एवं विकास कार्यों की रूपरेखा तय होगी। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे समय से सदन की बैठक में उपस्थित रहें। साथ ही प्रभारी अधिकारी (मुख्यालय) एवं कार्यालय अधीक्षक को बैठक की समुचित व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.