देहरादून, जून 5 -- श्रीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को नगर निगम श्रीनगर द्वारा पौड़ी रोड स्थित गंगा दर्शन के समीप गौशाला परिसर में पौधारोपण किया गया। महापौर आरती भंडारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। महापौर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल देते हुए नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर उदयराज कालेज में पौधे रोपे गए यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण यह भी पढ़ें- धरा को करें हराभरा : डॉ पूनम तिवारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...